फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal 2021 : क्या लेखपाल भर्ती के लिए समय से हो जाएंगी परीक्षा या हो सकता है विलंब, जानिए क्या है अपडेट

सार

UPSSSC ने लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए नवंबर 2021 में भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाने का ऐलान किया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मार्च 2022 तक हजारों पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित होने वाली है, लेकिन इनमें से जिस भर्ती का अभ्यर्थी सबसे अधिक इंतजार कर रहे हैं वो लेखपाल की है। दरअसल UPSSSC द्वारा मार्च 2022 से पहले तकरीबन 22 हजार पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है और इसमें से 7882 पद लेखपाल के भी हैं। UPSSSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए नवंबर माह में परीक्षा का आयोजन कर सकता है। साथ ही अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर तैयारी के लिए आपको किताबों की जरूरत है, तो आप सफलता के फ्री कोर्स को तुरंत सब्सक्राइब कर लें।

क्या भर्ती परीक्षा में होगा विलंब : 

UPSSSC ने लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान तो कर दिया है , लेकिन इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कबसे प्रारंभ की जाएगी और नोटिफिकेशन कब जारी होगा, इसके संबंध में कोई सूचना जारी नहीं कि गई है। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित कोई सूचना जारी नहीं करने की वजह से अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि क्या यह भर्ती परीक्षा समय से हो पाएगी।जानिए क्या है परीक्षा को लेकर अपडेट :

विज्ञापन

UPSSSC ने भले ही अभी तक लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी भर्ती परीक्षा में विलंब होगी ऐसी संभावना कम है। दरअसल इन पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है। इसलिए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि UPSSSC, PET का आयोजन तथा रिजल्ट जारी करने के बाद लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

इस पैटर्न पर होगी होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा :

लेखपाल भर्ती परीक्षा में भी अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते है।  इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास जैसे टॉपिक्स से 25-25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 

कैसे करें तैयारी :

अगर आप UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको तुरंत सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इन कोर्सेस को एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में बिल्कुल फ्री में चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपने सरकारी नौकरी करने के सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें