अगर अपने भी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आज हम आपको इस परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि अब कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) 2020 परीक्षा 4 से 12 अगस्त तक होगी। इससे पहले यह एग्जाम 12 से 26 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से कराई जानी थी लेकिन कर्मचारी चयन आयोग ने इन परीक्षाओं को संक्रमण बढ़ने के कारण 20 से 26 अप्रैल तक का पेपर भी स्थगित कर दिया था। इसके पहले इन एग्जाम को 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक सम्पन्न कराई जानी थी जिसे स्थगित करके 20 से 26 अप्रैल के लिए बढ़ा दिया गया था। इस बारे में और जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना चाहिए और अपने एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट लेते रहें। अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। इस परीक्षा के लिए कुल 911255 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 379663 अभ्यर्थियों का पेपर 12 से 19 अप्रैल तक हो चुका है। शेष 531592 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है। परीक्षा एक घंटे की होगी। एक दिन में तीन शिफ्ट (सुबह 9 से 10, दोपहर 12 से 1 और शाम 3 से 4 बजे तक) रखी गई है। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए आप सफलता के Free Course से जुड़ सकते हैं जो सिर्फ अमर उजाला के पाठकों के लिए ख़ास तौर पर तैयार की गयी है।
फ्री में करें कंप्लीट रिवीजन और अपनी तैयारी:
अगर आप अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी या जल्द ही होने वाले एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो आज ही तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क पक्की तैयारी कराई जा रही है या अभी डाउनलोड करें Safalta-app