उत्तर प्रदेश सेवा अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) ने युवा विकास दल विशेष और एक्सरसाइज ट्रेनर पीईटी (PET) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है।
संशोधित पीईटी परीक्षा तिथियों के अनुसार युवा विकास दल विशेष और एक्सरसाइज ट्रेनर की पीईटी परीक्षा 21 से 25 अक्तूबर, 2019 तक आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार युवा विकास दल अधिकारी और एक्सरसाइज ट्रेनर पदों की पीईटी परीक्षा के लिए नामांकन कर चुके, वे सक्रिय लिंक के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। UPSSSC द्वारा कुल 694 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा 16 सितंबर, 2018 को आयोजित की गई थी।
इससे पहले पीईटी परीक्षा 6 से 8 अप्रैल, 2019 तक आयोजित होने वाली थी। लेकिन बाद में एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से परीक्षा की तिथि को स्थगित कर दिया गया। अब आयोग ने परीक्षा के लिए संशोधित तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड जारी कर दिया है।
UPSSSC पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड?
चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4 : एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
UPSSSC परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।