फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: 30वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 07 Oct 2019 11:59 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 30वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने मुख्य परीक्षा परिणाम को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा आयोग द्वारा 7 से 12 जून तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अगले राउंड में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में 1080 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है। सफल उम्मीदवारों की मौखिक परीक्षा और साक्षात्कार अक्तूबर माह के तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है। आवेदक 30वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम को नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रारूप में परीक्षा परिणाम होगा। 
चरण 4 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : मेट्रो में हो रही हैं 1053 पदों पर बंपर भर्तियां, आज बंद हो जाएंगी आवेदन प्रक्रिया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें