फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2022 : इन डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश, जानिए पूरी बात?

Wed, 12 Oct 2022 02:26 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में PET का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है। UPSSSC ने इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
UPSSSC PET - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में दूसरी बार आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारीकर दिया है। UPSSSC ने PET 2022 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड एक अक्तूबर 2022 से अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है और अभ्यर्थी इसे आयोगकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। PET का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है। यह परीक्षा दोनों दिन दो - दो पालियों मेंआयोजित होगी। PET 2022 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 37 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और इसके सफल आयोजन के लिए राज्य के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अगर आप भी PET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET Marathon Backup Class - Join Now की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UPSSSC PET Syllabus 2022

इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश :

PET 2022 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को अपने साथ कई डाक्यूमेंट्स भी परीक्षा केंद्र पर ले जाने होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा अपने साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र और दो रंगीन फोटो भी ले जाने होंगे। आयोग द्वारा इस संबंध में दी गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड /ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/पैन कार्ड / मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक ओरिजिनल पहचान पत्र तथा इसकी एक छायाप्रति ले जानी होगी। साथ ही अभ्यर्थियों को अपने नवीनतम पासपोर्ट साइज की दो फोटो ले जाएं, जिसके पीछे अभ्यर्थी का नाम व रोल नंबर भी लिखा हुआ होना चाहिए।

क्या है एग्जाम पैटर्न :

PET 2022 में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमिंट्री अर्थमैटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा और इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

UP PET परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश जनरल अवेयरनेस क्वेश्चन

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें