यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से दूसरी बार आयोजित किए जाने वाले प्राइमरी एलिजिबिल्टी टेस्ट (PET) का समय बहुत नजदीक आ चुका है। इस प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन 15 व 16 अक्तूबर 2022 को सुबह 10 से 12 बजे तक व शाम 3 से 5 बजे तक क्रमश: दो पालियों में कराया जाएगा, जिसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा में लगभग 35 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में परीक्षार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होनी तय है। यह एग्जाम देने जा रहे कैंडिडेट्स को अधिक स्कोर हासिल करने के लिए परीक्षा में लागू एक-चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग से बचना होगा। इस एग्जाम से जुड़े किसी भी तरह की अपडेट के लिए कैंडिडेट्स यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा। वहीं अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई
PET Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं।
कितने प्रश्नों का सही जवाब देने पर हासिल कर सकते हैं बड़ा स्कोर :
अनुमानित तौर पर इस परीक्षा में 35 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में यह चिंता होनी लाजमी है कि कितना स्कोर प्राप्त करके वो नई आगामी भर्तियों में आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को पिछले वर्ष के आंकड़ों को जरूर देख लेना चाहिए। गौरतलब है कि आमतौर पर इस पात्रता परीक्षा में एक सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को कम से कम 75 से 80 सही सवालों का जवाब देना होगा। साथ ही ध्यान रखना होगी कि निगेटिव मार्केटिंग भी न हो।
क्या आप जानते हैं यूपी पीईटी परीक्षा का कट ऑफ
आगे पढ़ें