उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लागू की गई प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (PET) 20 अगस्त को राज्य भर में कराई जाएगी। आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए करीब 21 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। ऐसे में प्रदेश भर के सभी जिलों में लगभग तीन हजार परीक्षा केंद्र बनाने की व्यवस्था की जा रही है ताकि अभ्यर्थियों को एग्जाम के लिए अपने घर से ज्यादा दूर यात्रा न करनी पड़े। खबर है कि यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग PET के लिए परीक्षा केंद्र बनाने में जोर-शोर से जुटा है। इसके साथ ही PET परीक्षा की तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC PET Free Course से जुड़ सकते हैं जो सिर्फ अमर उजाला के पाठकों के लिए ख़ास तौर पर तैयार की गयी है।
कितने पाली में होगी परीक्षा
आपको बता दें कि प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा की शुरुआत 20 अगस्त को दो पालियों में होगी। ऐसे में इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों में तीन हजार एग्जाम सेंटर बनाए जाने की कवायद चल रही है।
घर बैठे करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप अपनी परीक्षाओं की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है।