फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Recruitment 2021: रक्षा मंत्रालय में 10वीं पास के लिए निकली बम्पर वैकेंसी, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

सार

दसवीं पास कर चुके उम्मीदवारों के पास रक्षा मंत्रालय के राजपूताना रेजीमेंट में शामिल होने का सुनहरा मौका  है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी जल्द से जल्द दी गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Army Recruitment Rally 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपके लिए खुसखबरी है। आपको बता दें कि इन दिनों भारतीय सेना के राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के ग्रुप-सी पदों पर भर्तियां चल रही हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इन भर्तियों में केवल 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। 

क्या आवेदन प्रक्रिया और आयुसीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को निश्चित प्रारूप में एक फॉर्म भरकर 14 अगस्त तक मंत्रलाय के नाम जमा करना होगा। हालांकि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले अभ्यर्थी 21 अगस्त तक भी आवेदन कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय इस भर्ती  के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकम 28 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन


कुल पदों का विवरण- 24
कुक- 11 पद
बूट मेकर- 02
कारपेंटर- 1 पद
वाशरमैन- 02 पद
बार्बर- 06 पद
सफाईवाला- 02 पद

न्यूनतम शैक्षिक योग्यता-

कुक- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ में कुकिंग ट्रेड में प्रोफिसिएंसी होनी चाहिए. एक साल का अनुभव होना चाहिए.
बूट मेकर- 10वीं पास होने के साथ अपना कैनवास, टेक्सटाइल और लेदर रिपेयर और रिप्लेस इक्वेपमेंट और बूट ले जाने में सक्षम होना चाहिए. एक साल का कार्य अनुभव होना चाहिए.

विज्ञापन

वाशरमैन- 10वीं पास होने के साथ मिलिट्री/सिविलियन पकड़े धुलने में सक्षम होना चाहिए.
बारबर- 10वीं पास होने के साथ बार्बर्स ट्रेड में प्रोफिसिएंसी.
सफाईवाला- 10वीं पास होना चाहिए.

चयन के बाद मिलने वाला मासिक वेतन 

कुक- 19900/- पे मैट्रिक्स लेवल-2
बूट मेकर-19900/- पे मैट्रिक्स लेवल-2
कार्पेंटर- 19900/- पे मैट्रिक्स लेवल-2
वाशरमैन-18000/- पे मैट्रिक्स लेवल-1
बारबर- 18000/- पे मैट्रिक्स लेवल-1
सफाईवाला-18000/- पे मैट्रिक्स लेवल-1

घर बैठे करें फ्री तैयारी 

अगर आप घर बैठे फ्री में बैंक, पुलिस, एसएससी, रेलवे, एयरफोर्स, एनडीए, पॉलिटेक्निक, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते तो अभी Safalta-app के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जहां ऑनलाइन माध्यम से लाइव क्लासेस के जरिए प्रतियोगी छात्रों की तैयारी कराई जा रही है। साथ ही एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा तैयार किए गये सैकड़ों पीडीएफ नोट्स एकदम निशुल्क मुहैया कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें