उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) बीते महीने हो चुकी है और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन पूरे राज्य भर में 24 अगस्त को किया गया था। UPSSSC द्वारा भविष्य में आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो इस PET में उतीर्ण हुए हैं। अगर आपने भी इस PET में हिस्सा लिया है और अब नवंबर में होने वाली लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको आज ही इसकी परीक्षा के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now
से जुड़ जाना चाहिए।
कितना जा सकता है कट ऑफ :
उत्तर प्रदेश में भविष्य में आयोजित होने वाले कई भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इस परीक्षा में कट ऑफ स्कोर कितना जा सकता है। हालांकि इस परीक्षा में कितना स्कोर करने पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा या PET के बाद आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा, इस बात की जानकारी तो अभी नहीं दी गई है। लेकिन, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 70 मार्क्स के आस पास रह सकता है।
UPSSSC लेखपाल मॉक टेस्ट: Attempt Now
कब तक होगी रिजल्ट की घोषणा :
इस परीक्षा के फाइनल रिजल्ट के संबंध में UPSSSC ने अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है। हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि PET 2021 का फाइनल रिजल्ट सितंबर माह में घोषित किया जा सकता है। दरअसल UPSSSC द्वारा नवंबर माह से ऐसी परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। इसी आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही कि आयोग द्वारा PET के लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा जल्द ही किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप यूपी लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाऊनलोड करने योग्य स्टडी मैटेरियल्स के साथ अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा अगर आप अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी करते हैं, तो आपको इसी वक्त सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।