यूपी लोअर पीसीएस मेंस के लिए कितने अभ्यर्थियों का हुआ चयन?
इस बार कुल 1,00,492 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को PET में शून्य या उससे कम अंक मिले थे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना गया।
- मुख्य परीक्षा के लिए 1,00,492 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।
- अभ्यर्थियों का चयन PET 2025 के स्कोर के आधार पर किया गया है।
किस श्रेणी की कटऑफ कितनी गई?
आयोग द्वारा जारी कट-ऑफ के अनुसार अनारक्षित (UR), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए कट-ऑफ 67.94 अंक रही है। वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए कट-ऑफ 56.26 अंक तय की गई है।
लंबवत आरक्षण कट-ऑफ:
| श्रेणी |
कट-ऑफ अंक (नॉर्मलाइज्ड स्कोर) |
| अनारक्षित (UR) |
67.94 |
| अनुसूचित जाति (SC) |
67.94 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) |
56.26 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) |
67.94 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
67.94 |
क्षैतिज आरक्षण श्रेणियों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों के लिए कट-ऑफ 57.26, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 48.09 और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 40.91 अंक निर्धारित किए गए हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों की विभिन्न उपश्रेणियों के लिए कट-ऑफ अलग-अलग रखी गई है।
क्षैतिज आरक्षण कट-ऑफ:
| श्रेणी |
कट-ऑफ अंक (नॉर्मलाइज्ड स्कोर) |
| स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित |
57.26 |
| भूतपूर्व सैनिक |
48.09 |
| उत्कृष्ट खिलाड़ी |
40.91 |
| महिला |
मूल श्रेणी के अनुसार |
| दिव्यांगजन (PwD) |
02.48 से 66.65 तक (उपश्रेणी के अनुसार) |
दिव्यांगजन (PwD) श्रेणी की कट-ऑफ:
| दिव्यांग श्रेणी |
कट-ऑफ अंक |
| डी (D) श्रेणी |
02.48 |
| ओएल (OL) श्रेणी |
66.65 |
| अन्य उपश्रेणियां |
आयोग की अधिसूचना के अनुसार |
UPSSSC Lower PCS Mains Cutoff 2026 Notice - PDF