फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: राजस्व लेखपाल भर्ती में पीईटी प्रमाणपत्र के साथ इस सर्टिफिकेट के अनिवार्यता की मंजूरी भी लगभग तय, जानिए भर्ती से जुड़ा क्या है लेटेस्ट अपडेट

Fri, 19 Nov 2021 01:21 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद राजस्व लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। जल्द ही आयोग द्वारा इस भर्ती में आवेदन को लेकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
UPSSSC PET 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती में लागू होने वाले नए नियमों से जुड़ी जानकारियां पहले ही साझा कर चुका है। प्रतियोगी अभ्यर्थियों को आयोग ने यह पूर्व में ही स्पष्ट कर दिया था कि केवल प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में सफल होने वाले और भर्ती के लिए निर्धारित किए जाने वाले अंकों के साथ पास हुए उम्मीदवारों को ही राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। लेखपालों के करीब 8,000 पदों पर होने वाली इस भर्ती में कंप्यूटर का सीसीसी प्रमाणपत्र अनिवार्य है लेकिन सामने आ रही जानकारी के मुताबिक इस अनिवार्यता के लिए राजस्व परिषद ने लेखपाल भर्ती की नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जल्द ही इस बात पर उच्चाधिकारियों की सहमति मिलते ही आयोग को नई नियमावली के संबंध में जानकारी दे दी जाएगी और राजस्व लेखपाल भर्ती में सीसीसी सर्टिफिकेट को आधिकारिक रूप से अनिवार्य कर दिया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी किसी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी की शुरुआत करने के लिए तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।  

PET में कितना स्कोर हासिल करने वाले अभ्यर्थी बन सकेंगे लेखपाल

 यूपीएसएसएससी की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में लगभग 24 लाख प्रतियोगी उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से करीब 17 से 18 लाख अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था। इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कई लोगों का यह भी मानना है कि जल्द ही आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल पदों की इस भर्ती में न्यूनतम 70 से 75 पर्सेंटाइल अंक हासिल करने वाले प्रतियोगी  उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में दावेदारी करने का मौका दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो एक अनुमान के मुताबिक पीईटी में शामिल हुए 17 लाख अभ्यर्थियों में से केवल तीन से चार लाख उम्मीदवारों को ही लेखपाल भर्ती में आवेदन करने का मौका मिल पाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।   

 सफलता के साथ करें तैयारी

 सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे ढेरों कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता इन दिनों लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई खास बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है जिनसे आप सफलता ऐप  के द्वारा भी जुड़ सकते हैं तो देर किस बात की अभी अपने फोन में डाउनलोड करें  सफलता ऐप  और अपनी सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी शुरू कर दें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें