फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Exam 2021: यूपी पुलिस के 9,534 पदों के लिए हो रही लिखित परीक्षा के अगले चरणों के आयोजन में हो सकता है बड़ा बदलाव

Fri, 19 Nov 2021 08:42 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा यूपी-SI भर्ती के अंतर्गत 9,534 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से दो दिसंबर के बीच आयोजित हो रही हैं।
 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर एवं पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9,534 पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शुरुआत 12 नवंबर से हो चुकी है जो दो दिसंबर 2021 तक कई चरणों में सम्पन्न कराई जानी हैं। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन क्रम व अन्य नियमों के आधार पर परीक्षा के लिए बुलाया जा रहा था लेकिन अब भर्ती बोर्ड एक समान नाम वाले सभी अभ्यर्थियों को एग्जाम के लिए एक ही दिन बुलाए जाने की योजना बना रहा है। जानकारी के अनुसार, भर्ती बोर्ड द्वारा यह कदम सॉल्वर गैंग की सेंधमारी से निपटने के लिए उठाए जा रहे हैं। बता दें कि यह एग्जाम कुल 54 पालियों में 54 अलग-अलग प्रश्नपत्रों के साथ पूर्ण कराई जानी हैं। इसकी सूचना भर्ती बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले ही साझा कर दिया थी। दरोगा भर्ती व इसके एग्जाम से जुड़ी किसी भी तरह की अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों को इसके लिखित परीक्षा में शामिल होना है वे कम्पलीट रिवीजन के लिए तुरंत सफलता के FREE UP Police SI Course- Join Now इस फ्री बैच की सहायता ले सकते हैं। 

इस डेट से शुरू हो चुकी हैं परीक्षाएं  

 यूपी-SI भर्ती के लिए पहले फेज की परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि, दूसरे फेज की परीक्षा 20 नवंबर से 25 नवंबर 2021 के बीच और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के बीच होगी। इसके अलावा, अगर किसी शिफ्ट की या किसी तारीख को कोई परीक्षा कैंसिल हो जाती है तो उसका आयोजन 3 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों का प्रोविजन एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले और मूल एडमिट कार्ड 3 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

 यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

 अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें