फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 22 May 2026 06:02 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Lekhpal Answer Key: यूपीएसएसएससी ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी 28 मई तक उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Answer Key - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Lekhpal Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व परिषद के अधीन लेखपाल के खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

विज्ञापन


यह परीक्षा कल, यानी 21 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के अगले ही दिन आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए आंसर की अधिकारिक तौर पर उपलब्ध करा दी है।

वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जो भी अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर एक गूगल ड्राइव लिंक भी दिया गया है, जहाँ से इसे सीधे डाउनलोड किया जा सकता है।

28 मई तक रहेगा मौका

आयोग ने साफ किया है कि यह यह (अनंतिम) उत्तर कुंजी वेबसाइट पर केवल 28 मई 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपने उत्तरों का मिलान कर लें।

UP Lekhpal Answer Key 2026 Direct Link
 
विज्ञापन

संभावित स्कोर की गणना करने में मिलेगी मदद

उत्तर कुंजी को ड्राइव पर अपलोड किया गया है, जिसमें मास्टर सेट के प्रश्नों को हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दिया गया है। प्रश्न के नीचे सही उत्तर भी बताया गया है। इसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपके कितने प्रश्न सही और कितने गलत हैं। इसके आधार पर आपको अपने संभावित स्कोर का भी अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें