SSC GD Constable 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। आयोग द्वारा जारी महत्वपूर्ण नोटिस के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) भर्ती परीक्षा, जो पहले 28 मई 2026 को आयोजित होनी थी, अब 27 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
एसएससी ने यह फैसला कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तिथि में बदलाव किए जाने के बाद लिया है। आयोग ने उम्मीदवारों को संशोधित परीक्षा तिथि का ध्यान रखने और उसी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने की सलाह दी है।