फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal 2022: लेखपाल भर्ती में दुविधा में पड़े पीईटी उम्मीदवार, कटऑफ को लेकर अभी तक नहीं है कोई स्पष्टता

सार

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इस अधिसूचना को यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत तो कर दी गई है लेकिन हजारों उम्मीदवार अभी भी दुविधा की स्थिति में बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी का कटऑफ निर्धारित नहीं किया है। आयोग ने लेखपाल भर्ती की मुख्य के लिए प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सात जनवरी से आवेदन करने का मौका दे दिया है जिसकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऐसे में अब उन उम्मीदवारों के सामने एक बड़ी चुनौती है जो पीईटी में कम या औसत स्कोर हासिल कर पाए हैं। इन अभ्यर्थियों के आवेदन फॉर्म भरने के साथ-साथ शुल्क भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है लेकिन करेंट स्टेटस जांचने पर फॉर्म ‘अंडर प्रोसेसिंग’ वाले विकल्प ही पर ही अटका हुआ है। ऐसे में अभ्यर्थी इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में बने हुए हैं कि क्या उन्हें इस एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा? क्या औसत दर्जे या कम स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म भर जाने के बाद परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए? अगर परीक्षा की तैयारी करने के बाद उन्हें एग्जाम देने का अवसर नहीं मिलता है तो ऐसे उम्मीदवारों के समय व श्रम दोनों का खासा नुकसान हो सकता है। हालांकि आयोग की ओर अभ्यर्थियों के शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया अपनाई जानी है। इस संबंध में यूपीएसएसएससी ने राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में सभी जानकारियां उपलब्ध करा दी हैं। इसे देखने के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे यूपी राजस्व लेखपाल Foundation Batch 2022 कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।  

आवेदन के लिए जरूरी उम्र  

यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जुलाई 2022 से की जाएगी। साथ ही आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को बारहवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों ने पीईटी में प्रतिभाग किया हो और वैध स्कोर हासिल कर रखा हो। आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 25 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। 

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें 

राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत  7 जनवरी 200 से कर दी गई है, जोकि 28 जनवरी 2022 तक जारी रहेगी। इन ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की त्रुटि हो जाने पर आवेदक को अपनी गलती सुधारने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी 4 फरवरी 2022 तक फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:    
लेखपाल सैलरी- देखें    
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें    
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें     
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें    
विज्ञापन

वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें 

किस श्रेणी के हैं कितने पद  

श्रेणी

अनारक्षित

अन्य पिछड़ावर्ग

आर्थिकपिछड़ा वर्ग

अनुसूचितजाति

अनुसूचितजनजाति

पदों की संख्या

3,271

2,174

798

1,690

152

 

कितने अंकों का होना है एग्जाम  

राजस्व लेखपाल की परीक्षा में सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, गणित, व  ग्राम्य समाज एवं विकास से प्रश्न पूछे जाने हैं। इन सभी विषयों से कुल 100 अंकों की परीक्षा के लिए 100 सवाल पूछे जाएंगे, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग की प्रक्रिया भी लागू की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के खास राजस्व लेखपाल बैच को ज्वॉइन कर अपने लेखपाल बनने के सपने को साकार बना सकते हैं। 

लेखपाल भर्ती चयन प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव

आगे पढ़ें  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें