फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal 2022: राज्य में लागू हो गई है चुनाव आचार संहिता और अब नहीं निकलेगी कोई भी नई भर्ती, जानें लेखपाल भर्ती पर क्या होगा इसका असर

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। UPSSSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य में कई सालों के बाद लेखपाल के पदों पर हो रही भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी उत्सुक हैं। हालांकि इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पांच जनवरी को जारी किया था और इच्छुक अभ्यर्थियों से सात जनवरी से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के जरिए राज्य में लेखपाल के कुल 8,085 रिक्त पदों को भरा जाना है। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UP लेखपाल Online Coaching Classes -  Join Now की सहायता ले सकते हैं।

राज्य में लागू हुई आचार संहिता का लेखपाल भर्ती पर क्या होगा असर :

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो गई है और राज्य में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। गौरतलब है कि इस दौरान राज्य में कोई भी नई भर्ती नहीं निकल सकेगी। हालांकि, लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस संबंध में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल चुनाव आचार संहिता के दौरान नई भर्ती की घोषणा नहीं हो सकती है लेकिन जिन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है, वे आयोजित हो सकती हैं। लेखपाल भर्ती के लिए UPSSSC ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, इसलिए लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती अपने निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से आयोजित की जा सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:     
लेखपाल सैलरी- देखें     
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें     
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें      
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें     
विज्ञापन

वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें 

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा : 

राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। गौरतलब है की लेखपाल की पिछली भर्तियों में 80 अंको की लिखित परीक्षा और 20 अंको के इंटरव्यू के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाता था। लेकिन, इस बार की भर्ती से इंटरव्यू को हटा दिया गया है और अब सिर्फ 100 अंको की लिखित परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

लेखपाल का जॉब प्रोफाइल

आगे पढ़ें  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें