केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं की टर्म-I परीक्षा का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया जा सका है। जिसे लेकर छात्र-छात्राओं में बेचैनी बनी हुई है। ताकि इस परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने के बाद स्टूडेंट्स को टर्म-II एग्जाम की रूपरेखा के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई द्वारा जल्द से जल्द इन एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सीबीएसई टर्म -I रिजल्ट 2021-22 की घोषणा जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह में किए जाने की बात कही है। ऐसे में इन एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड के दूसरे चरण के एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए सफलता कोचिंग क्लासेस
Safalta Board Coaching Classes को ज्वॉइन कर सकते हैं। इन निशुल्क कक्षाओं का संचालन आईआईटी व पीएचडी स्कॉलर्स द्वारा किया जा रहा है। जहां विद्यार्थियों के सभी सब्जेक्ट की एनसीईआरटी पैटर्न पर तैयारी कराई जा रही है।
किस कारण से हो रही है देरी
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टर्म फर्स्ट परीक्षाओं के एग्जाम शेड्यूल जारी करने के साथ ही कहा था कि परीक्षाओं के समाप्त होते ही नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, जिसके बाद परीक्षा कार्यक्रम के बीच में ही मूल्यांकन नीति में बदलाव कर दिया गया था। इसक चलते सात सब्जेक्ट्स (मेजर और माइनर) का मूल्यांकन स्कूल के बाहर से कराया जाना है, जिसे कारण परीक्षा परिणाम में देरी होने की बात सामने आ रही है।
टर्म-I रिजल्ट में नहीं किया जाएगा किसी स्टूडेंट्स को फेल या पास
कोविड महामारी के चलते केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस वर्ष से दसवीं और बारहवीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम को दो चरणों में कराए जाने की प्रक्रिया लागू की है। 10वीं, 12वीं की टर्म फर्स्ट परीक्षा का परिणाम जनवरी में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर रखा है कि इस परीक्षा के परिणाम में किसी स्टूडेंट्स को पास या फेल की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। बल्कि विद्यार्थियों को उनके सभी सब्जेक्ट में प्राप्त होने वाले नंबर बता दिए जाएंगे। इसके बाद टर्म-I व टर्म -II की परीक्षा में मिलने वाले अंकों को जोड़कर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी ऐसे करें