फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal 2021: ग्राम समाज एवं विकास विषय की तैयारी से लेखपाल परीक्षा में कर सकते हैं अच्छा स्कोर, देखें इससे पूछे जाते हैं किस तरह के प्रश्न

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों के लिए नवंबर में परीक्षा का आयोजन होना है। इस परीक्षा में पूछे जाने वाले विभिन्न विषयों में से ग्राम समाज एवं विकास विषय काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा मार्च 2022 तक आयोजित की जाने वाली भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी किए गए इस कैलेंडर के मुताबिक राज्य में नवंबर के महीने में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। अब जबकि इस परीक्षा में बेहद कम समय बचा है, इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारियों में जी जान से लग जाना चाहिए। लेखपाल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और इनमें से एक विषय ग्राम समाज एवं विकास भी है। ग्राम समाज एवं विकास विषय में किस तरह के प्रश्न आते हैं अभ्यर्थियों को इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए हम लेकर आए हैं ऐसे प्रश्न जो ग्राम समाज एवं विकास विषय मे पूछे जा सकते हैं। साथ ही आप जानते होंगे कि लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए PET में उतीर्ण होना आवश्यक है और PET का आयोजन 20 अगस्त को होना है। ऐसे में अगर आप कम समय मे इसकी बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।

पूछे जा सकते हैं ऐसे प्रश्न : 

1) कौन सा देश दूध का सबसे बड़ा उत्पादक देश है? 

विज्ञापन

उत्तर - भारत 
2) भारत में ‘‘श्वेत क्रांति‘‘ के जनक कौन हैं ?
उत्तर - वी. कुरियन
3) दो पंचायतों के मध्य विवाद की दशा में विवाद का निपटारा किसके द्वारा किया जाता है ?
उत्तर - राज्य सरकार द्वारा 
4) जनपद पंचायत में कितने निर्वाचन क्षेत्र होते हैं ?
उत्तर - न्यूनतम 10 और अधिकतम 25
5) किसानों को फसल हेतु ऋण किस योजना के अंतर्गत दिया जाता है?
उत्तर - किसान क्रेडिट कार्ड
6) किस बैंक द्वारा ग्रामीण भारत में सबसे अधिक ऋण प्रदान किया जाता है?
उत्तर - सहकारिता बैंक
7) भारतवर्ष में प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई? 
उत्तर-  पंतनगर में
8) किसी गांव के भूखंडों को एक विशिष्ट क्रमांक से दर्शाने वाला मानचित्र कहलाता है?
उत्तर- खसरा
9) उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्व खाद्यान्न फसल है?
उत्तर-  गेहू
10) उत्तर प्रदेश में भू अभिलेखों के रखरखाव का उत्तरदायित्व किसे सौंपा गया है?
उत्तर- जिला अधिकारी

कैसे करें तैयारी :

अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है और आप इनके लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में अन्य प्रतिभागियों से आगे रहना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SBI अप्रेंटिस, SSC GD, UPSSSC PET, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें