फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2021 : सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक 31 जुलाई तक घोषित करना है बारहवीं का रिजल्ट, जाने यूपी बोर्ड कब तक कर सकता है परिणामों की घोषणा

सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक सभी राज्यों को 31 जुलाई तक बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा कर देनी है। इसलिए यूपी बोर्ड के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार किसी भी वक्त खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक देश भर के सभी बोर्डों को 31 जुलाई तक बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर देनी है तथा कोर्ट के आदेश के मुताबिक कई बोर्डों ने  रिजल्ट की घोषणा कर भी दी है। लेकिन यूपी बोर्ड ने अभी तक ना तो रिजल्ट ही घोषित किया है और ना ही इसके लिए किसी तारीख का ऐलान किया है। गौरतलब है कि राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन तथा इसके रिजल्ट की घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा किया जाता है। यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाना है, इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड जब बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा तो उसी वक्त दसवीं के रिजल्ट भी घोषित किए जा सकते हैं। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं को मिलाकर लगभग 56 लाख छात्रों का रिजल्ट UPMSP को घोषित करना है। अगर आप भी इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं और इसके बाद CLAT, NDA/NA जैसे एकेडमिक कोर्सेस को ज्वॉइन करना चाहते हैं या SSC GD, SSC CHSL, रेलवे, बैंकिंग जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।

क्या है सुप्रीम कोर्ट का आदेश : 

सुप्रीम कोर्ट ने 24 जुलाई को एक फैसले के दौरान आदेश देते हुए कहा था कि देश भर के सभी बोर्ड 31 जुलाई तक बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा कर दे। गौरतलब है कि इस बार कोरोना महामारी की वजह से कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था, तथा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट अन्य तरीके से तैयार किया जा रहा है। 

कब तक जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट :

UPMSP द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक 31 जुलाई से पहले किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड जुलाई के दूसरे सप्ताह में भी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा करने वाला था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इसमें विलंब हो रहा है। 

कहाँ से देख सकते हैं रिजल्ट :

यूपी बोर्ड इस बार दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है। इसलिए एक बार यूपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद दसवीं और बारहवीं के छात्र उसे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आपका भी सपना यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT समेत किसी भी परीक्षा को पास करने का और सरकारी नौकरी करने का है, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस के साथ साथ स्टडी मैटेरियल्स तथा अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें