फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Jr. Assistant : यूपी में 1262 कनिष्ठ सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

Thu, 24 Nov 2022 10:03 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

UPSSSC Jr. Assistant Recruitment 2022:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Jr. Assistant Recruitment 2022:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक (Jr. Assistant) के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। वे उम्मीदवार जिन्होंने UPSSSC PET 2021 परीक्षा पास की है वे सभी इच्छुक उम्मीदवार 21 नवंबर से 14 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  यूपीएसएसएससी द्वारा जारी इस भर्ती अधिसूचना (सं.08-परीक्षा/2022) के अनुसार, कुल घोषित 1262 रिक्तियों में से 515 अनारक्षित हैं, जिनके लिए यूपी के अलावा दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। शेष रिक्तियों में से 338 ओबीसी, 257 एससी और 27 एसटी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन

UPSSSC Junior Assistant आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों को पच्चीस रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई आई कलेक्ट फीस मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा ई चालान के माध्यम से भी परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। 

UPSSSC Junior Assistant आयु सीमा

कनिष्ठ सहायक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती विज्ञापन संख्या 08/2022 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। 

 

UPSSSC Junior Assistant परीक्षा योग्यता

यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 स्कोर कार्ड।
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा सीसीसी/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
टाइपिंग टेस्ट- हिंदी 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट।

 

UPSSSC Junior Assistant  ऑनलाइन आवेदन करने के दो तरीके

पहला इसमें उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ लॉग-इन करना होगा। इसमें पीईटी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग, निवास और श्रेणी की जानकारी देनी होगी। दूसरा इसमें उम्मीदवार को अपने ओटीपी के जरिए लॉगइन करना होगा। इसमें यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी पासवर्ड देना होगा।  लॉग इन करने के बाद उम्मीदवार की पूरी जानकारी, उसका फोटो और हस्ताक्षर भी दिखाई देगा। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन कर रहा है उससे संबंधित जानकारी भरनी होगी और 25 रुपये आवेदन शुल्क रुपये का भुगतान करना होगा। सभी दस्तावेज - पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण की जांच करने के बाद उन्हें एकत्र कर लें। भर्ती फॉर्म से संबंधित स्कैन दस्तावेज़ - फोटो, साइन, आईडी प्रूफ, आदि तैयार रखें। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ लें। फाइनल सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

 
विज्ञापन

परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा कार्यक्रम        

  तिथियां

आवेदन की शुरुआत      

  21 नवंबर 2022

पंजीकरण की अंतिम तिथि

  14 दिसंबर 2022

परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख  

  14 दिसंबर 2022

परीक्षा फॉर्म संशोधन की आखिरी तारीख 

  21 दिसंबर 2022

परीक्षा की तारीख            

 शेड्यूल के मुताबिक

प्रवेश पत्र  

 परीक्षा से पहले जारी होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें