फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment: यूपी संयुक्त कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा के आवेदन आज से शुरू, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

Mon, 21 Nov 2022 09:22 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

UPSSSC Combined Junior Assistant Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा संयुक्त कनिष्ठ सहायक मुख्य 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से (21 नवंबर) शुरू हो रही है।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आज (21 नवंबर) से कंबाइंड जूनियर असिस्टेंट मेन्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है। उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए upsssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर है।
विज्ञापन

 

UPSSSC Recruitment 2022: रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, कुल 1,262 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से 1,148 स्वास्थ्य और परिवार कल्याण में कनिष्ठ सहायक के लिए और 114 उद्योग और उद्यम में कनिष्ठ सहायक के लिए हैं। यूपीएसएससी संयुक्त कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए आयु सीमा के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। यूपीएसएससी जूनियर सहायक भर्ती 2022: यूपीएसएससी संयुक्त कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है।
 

UPSSSC Recruitment: चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक यूपी में कंबाइंड जूनियर असिस्टेंट पद पर मेन एग्जाम के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा 2021 में क्वालिफाइंग स्कोर के आधार किया जाएगा। कुल 65 अंकों की परीक्षा में 130 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए एक घंटा तीस मिनट का समय दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment: मुख्य परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

चरण 1: यूपीएसएसएससी संयुक्त कनिष्ठ सहायक मुख्य के लिए पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
चरण 2: इसके बाद होमपेज पर नोटिफिकेशन/ एडवर्टाइजमेंट टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा।
चरण 4: फिर, सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: उम्मीदवारों को तब आवेदन पत्र जमा करना होगा।
चरण 6: फिर, भविष्य के संदर्भ के लिए दस्तावेज़ का एक प्रिंट लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें