फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: 29 जून को होगी जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा, इन बातों का रखें खास ख्याल; वरना हो सकती है परेशानी

Thu, 26 Jun 2025 04:58 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Junior Assistant Exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 29 जून 2024 को जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को समय, पैटर्न और दिशा-निर्देशों से जुड़ी जरूरी जानकारी पहले से जान लेना जरूरी है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 29 जून 2024 (शनिवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेशभर के चयनित जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा से जुड़ी एडमिट कार्ड, समय, दस्तावेज और केंद्र पर लागू नियमों की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर प्राप्त होगी।

Trending Videos

परीक्षा का समय, पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग का नियम

इस परीक्षा का आयोजन 29 जून 2024 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। यह वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रकार की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट (2 घंटे) का समय मिलेगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और परीक्षा की भाषा द्विभाषीय (हिंदी एवं अंग्रेजी) हो सकती है।

एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। यदि किसी प्रश्न का गलत उत्तर दिया गया या एक से अधिक विकल्प चुने गए, तो उस प्रश्न के एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को उत्तर देते समय सावधानीपूर्वक विकल्प चुनना जरूरी होगा।
 

इन जिलों में होगा आयोजन

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के कुल 21 जिलों में आयोजित की जा रही है। जिन प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें लखनऊ, कानपुर नगर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, आजमगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी और बुलंदशहर का शामिल हैं।
विज्ञापन

इन जरूरी बातों का रखें खास ख्याल 

  • परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि परीक्षा बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सके। नीचे दी गई बातों का विशेष ध्यान रखें:
  • कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
  • बिना वैध एडमिट कार्ड और सरकारी फोटो पहचान पत्र (ID Proof) के किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • आयोग द्वारा मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज, जैसे कि पासपोर्ट साइज फोटो, एडमिट कार्ड की कॉपी, और पहचान पत्र की फोटोकॉपी साथ रखें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन, पेन ड्राइव या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केंद्र में लाना पूरी तरह वर्जित है।
  • किसी भी प्रकार की नकल सामग्री, कागज़, किताबें या नोट्स साथ लाने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
  • हल्के और सादे कपड़े पहनें जिनमें जेब या मेटल की चीजें न हों।
  • परीक्षा के दौरान अनुशासनहीनता, बातचीत या अन्य अनुचित व्यवहार पाए जाने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें