फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS 2025: कब और कितनी शिफ्ट में होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा? कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र; जानिए सबकुछ

Thu, 26 Jun 2025 04:37 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS Mains Exam 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 29 जून से शुरू होगी। इसके लिए आयोग एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर चुका हैं। यहां जानिए कब-कब होगी परीक्षा, कितनी पालियों में होगा एग्जाम और इसके बाद क्या होगा समेत सारी जानकारी....
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS Mains Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 (UPPSC PCS Mains Exam) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 तक लखनऊ और प्रयागराज के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं दो पालियों में होंगी और इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

29 जून से 2 जुलाई तक होगी परीक्षा

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन चार दिनों तक किया जाएगा, जिसकी तारीखें हैं- 29 जून, 30 जून, 1 जुलाई और 2 जुलाई 2025। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। इस मुख्य परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त की है और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पात्र घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

 
दिनांक पाली समय
29 जून 2025 पहली पाली सुबह 9:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे
दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:00 बजे
30 जून 2025 पहली पाली सुबह 9:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे
दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:00 बजे
1 जुलाई 2025 पहली पाली सुबह 9:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे
दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:00 बजे
2 जुलाई 2025 पहली पाली सुबह 9:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे
दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:00 बजे

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा पैटर्न: कितने होंगे पेपर?

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 में कुल 7 अनिवार्य पेपर होंगे। इसमें सामान्य हिंदी और निबंध के पेपर शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक के लिए 150 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, सामान्य अध्ययन के चार पेपर होंगे, जिनमें प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विशेष से संबंधित दो पेपर भी परीक्षा का हिस्सा होंगे। यह परीक्षा राज्य सेवा के विभिन्न प्रतिष्ठित पदों जैसे उप जिलाधिकारी (SDM), पुलिस उपाधीक्षक (DSP), सब रजिस्ट्रार, ट्रांसपोर्ट ऑफिसर आदि के चयन के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

15,066 उम्मीदवार हुए थे प्रारंभिक परीक्षा में पास

यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 2,41,359 अभ्यर्थी वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए। इन प्रतिभागियों में से 15,066 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अब ये अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। जो उम्मीदवार मेन परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो अंतिम चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा होगा।
 
विवरण संख्या
कुल रजिस्ट्रेशन 5,76,154
परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी 2,41,359
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 15,066
मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 15,066 (उपरोक्त सफल)
इंटरव्यू के अंक 100 अंक

UPPSC PCS Mains Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “PCS Mains 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और सत्यापन कोड भरें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें