फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Jr. Assistant : यूपी में 1262 कनिष्ठ सहायकों की भर्ती आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Wed, 14 Dec 2022 11:23 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Jr. Assistant Recruitment 2022:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा 2021 के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए आवेदन का आज आखिरी दिन हैा

 
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Jr. Assistant Recruitment 2022:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा 2021 के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आज यानी १४ दिसंबर २०२२ आवेदन करने का आखिरी दिन है। आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर, 2022 है। उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2021) में उनके स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऐसे शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के कट-ऑफ स्कोर की घोषणा आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन


वे उम्मीदवार जिन्होंने UPSSSC PET 2021 परीक्षा पास की है वे सभी इच्छुक उम्मीदवार 21 नवंबर से 14 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  यूपीएसएसएससी द्वारा जारी इस भर्ती अधिसूचना (सं.08-परीक्षा/2022) के अनुसार, कुल घोषित 1262 रिक्तियों में से 515 अनारक्षित हैं, जिनके लिए यूपी के अलावा दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। शेष रिक्तियों में से 338 ओबीसी, 257 एससी और 27 एसटी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

UPSSSC Junior Assistant आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों को पच्चीस रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई आई कलेक्ट फीस मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा ई चालान के माध्यम से भी परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।

UPSSSC Junior Assistant आयु सीमा

कनिष्ठ सहायक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती विज्ञापन संख्या 08/2022 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

UPSSSC Junior Assistant ऐसे करें पंजीकरण

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

विज्ञापन

होमपेज पर, “आवेदक के डैशबोर्ड (लॉगइन थ्रू पीईटी पंजीकरण संख्या)” पर क्लिक करें।
अपने लॉगइन विवरण पर कुंजी और सबमिट करें।
मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें