फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC JE EXAM 2024: यूपीएसएसएससी जेई भर्ती की परीक्षा में इन विषयों से पूछे जाएंगे 100 सवाल, देखें पाठ्यक्रम

Thu, 19 Sep 2024 05:57 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC JE EXAM 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में अवर अभियंता यानी जेई के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में कुल 100 वैकल्पिक प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
UPSSSC JE EXAM 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC JE EXAM 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए यूपीएसएसएससी जई का सिलेबस जारी किया है, वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने यूपी जेई परीक्षा 2024 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


विषय को समझने के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को अवश्य देखना चाहिए। सिलेबस को जानना आपकी तैयारी के लिए रोडमैप का काम करता है। यह आपको उन विषयों को ट्रैक करने में मदद करता है, जिन्हें आपने पहले ही कवर कर लिया है और जो अभी भी बाकी हैं। जूनियर इंजीनियर पदों की 4612 रिक्तियों की भर्ती के लिए यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में आने वाले सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और इन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा।

तीन खंडों में आयोजित होगी परीक्षा
प्रश्न पत्र का प्रथम खंड प्रथम भाग में प्रबलित कंक्रीट संरचना का डिजाइन और भवन सामग्री और निर्माण विषय से संबंधित 10 अंकों के10 प्रश्न पूछे जाएंगे और सामग्री की मजबूती एवं संरचना का सिद्धांत, स्टील एवं मशीनरी संरचना, आंकलन, लागत एवं मूल्यांकन, मृदा यांत्रिकी एवं फाउंडेशन इंजीनियरिंग, सर्वेक्षण, परिवहन  इंजीनियरिंग, पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, सिंचाई अभियंत्रिकी और द्रव यांत्रिकी के पांच अंकों के पांच प्रश्नों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरा खंड
प्रश्न पत्र का दूसरा खंड कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित है इसमें प्रौद्योगिकी की अवधारणा, समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान विषय के 15 सवाल शामिल होंगे।  


तीसरा खंड 
प्रश्नपत्र का तीसरा खंड प्रश्न पत्र का तीसरा खंड उत्तर प्रदेश राज्य के सामान्य जानकारी से समन्धित होगा इसमें 20 अंकों के 20 प्रश्न पूछे विभिन्न विषयों से पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें