फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी: UPSSSC ने निकाली जेई एग्रीकल्चर के 134 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन?

Fri, 14 Aug 2026 07:51 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर का नोटिफिकेशन जारी कर 134 पदों पर भर्ती निकाली है। पीईटी-2025 वाले अभ्यर्थी 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। चयन मुख्य परीक्षा के जरिए होगा और आवेदन शुल्क 25 रुपये है।
 
विज्ञापन
UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि निदेशालय में कनिष्ठ अभियंता (कृषि) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना 14 अगस्त 2026 को जारी की है। इस भर्ती के जरिए कुल 134 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 7 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन की अंतिम तारीख 14 अक्तूबर 2026 है।

नोट करें सभी जरूरी तारीखें

आवेदन प्रक्रिया तारीख
नोटिफिकेशन जारी 14 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 17 सितंबर 2026
आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 7 अक्तूबर 2026
आवेदन संशोधन/शुल्क समायोजन की अंतिम तारीख 14 अक्तूबर 2026

134 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में कनिष्ठ अभियंता (कृषि) के कुल 134 पद हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 54, एससी के 23, एसटी के 1, ओबीसी के 43 और ईडब्ल्यूएस के 13 पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने UPSSSC PET-2025 दिया है और उनके पास वैध पीईटी स्कोरकार्ड है। 
  • PET-2025 में शून्य या निगेटिव स्कोर वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
  • शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी को हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
  • इसके साथ 3 वर्षीय कृषि इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है। 
  • डिप्लोमा बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश या सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष संस्थान से होना चाहिए और AICTE से अनुमोदित होना चाहिए।

उम्र सीमा क्या तय की गई है?

  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु की गणना भर्ती वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। 
  • आरक्षित वर्गों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

पीईटी स्कोर से होगी शॉर्टलिस्टिंग

अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उनके PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आयोग विज्ञापित पदों की संख्या के लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को श्रेणीवार मुख्य परीक्षा के लिए बुलाएगा। मुख्य परीक्षा में चयन के लिए एक लिखित परीक्षा होगी।

परीक्षा पैटर्न
परीक्षा का हिस्सा प्रश्न अंक
कृषि इंजीनियरिंग से संबंधित विषय 65 65
कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी 15 15
उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी 20 20
कुल 100 100

परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का एक-चौथाई अंक काटा जाएगा।
 

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-6 के तहत वेतन दिया जाएगा। अधिसूचना में पे बैंड 9,300-34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,200 रुपये का उल्लेख है।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए शुरुआती ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस 25 रुपये है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को अलग से मुख्य परीक्षा शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीईटी-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगिन कर सकेंगे।
  • आवेदन में शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
  • पीईटी आवेदन के दौरान दर्ज कई व्यक्तिगत विवरण, फोटो और हस्ताक्षर सिस्टम में पहले से उपलब्ध रहेंगे।
  • इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से प्रोसेसिंग फीस जमा करके आवेदन सबमिट करना होगा।
  • अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें