फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Exam Calendar: यूपी पीईटी परीक्षा कब होगी? यूपीएसएसएससी ने घोषित की संभावित तारीख, कैलेंडर में करें नोट

Tue, 04 Aug 2026 01:54 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी ने परीक्षा कैलेंडर जारी कर यूपी पीईटी की संभावित परीक्षा तिथि का संकेत दे दिया है। आयोग के अनुसार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा अक्तूबर 2026 में प्रस्तावित है। इसके साथ ही कई मुख्य भर्ती परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित की गई हैं।
 
विज्ञापन
UPSSSC Exam Calendar 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने परीक्षा कैलेंडर जारी कर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की संभावित परीक्षा अवधि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार यूपी पीईटी 2026 का आयोजन अक्तूबर 2026 में प्रस्तावित है। हालांकि, अभी परीक्षा की सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन


यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

यूपी पीईटी क्या है?

यूपी पीईटी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विभिन्न ग्रुप 'सी' भर्तियों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की अलग-अलग भर्तियों की मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के पात्र बनते हैं। इसी वजह से हर साल लाखों अभ्यर्थी यूपी पीईटी में शामिल होते हैं।
 

सिर्फ पीईटी ही नहीं, कई मुख्य परीक्षाओं का भी हुआ एलान

यूपीएसएसएससी ने परीक्षा कैलेंडर में कई प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी जारी की हैं। इनमें तकनीकी सहायक, संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा, आबकारी सिपाही, वन रक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक, लेखा परीक्षक, सहायक लेखाकार और विधान भवन रक्षक जैसी भर्तियां शामिल हैं।
 
भर्ती परीक्षा का नाम प्रस्तावित तिथि
प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 9 अगस्त 2026
सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026
अनुदेशक फिटर पद का साक्षात्कार अगस्त 2026
अनुदेशक ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) पद का साक्षात्कार अगस्त 2026
अनुदेशक आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटेनेंस पद का साक्षात्कार अगस्त 2026
आशुलिपिक मुख्य परीक्षा (2022) हिन्दी आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा 1 सितंबर 2026 से
आशुलिपिक मुख्य परीक्षा (2023) हिन्दी आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा 1 सितंबर 2026 से
आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2026
भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2026
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 27 सितंबर 2026
विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त वर्ग) मुख्य परीक्षा 27 सितंबर 2026
अनुदेशक मैकेनिक (डीजल इंजन) पद का साक्षात्कार सितंबर 2026
अनुदेशक टर्नर पद का साक्षात्कार सितंबर 2026
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET 2026) अक्तूबर 2026
अनुदेशक मशीनिस्ट पद का साक्षात्कार  अक्तूबर 2026
प्लाटून कमांडर / ब्लॉक ऑर्गेनाइजर मुख्य परीक्षा 22 नवंबर 2026
हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 22 नवंबर 2026
गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2026
मोहर्रिर मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2026
लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026
विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन अग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026
कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा की टंकण परीक्षा दिसंबर 2026

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

चूंकि आयोग ने फिलहाल UP PET 2026 के लिए केवल अक्तूबर 2026 का संभावित समय बताया है, इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी में तेजी लानी चाहिए। सटीक परीक्षा तिथि की घोषणा आयोग अलग से करेगा।
 
विज्ञापन

तैयारी में अब नहीं करें देरी

परीक्षा तिथियां घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम चरण में ले जाना चाहिए। विषयवार रिवीजन, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास और नियमित मॉक टेस्ट देने से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। जो उम्मीदवार संबंधित भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं, वे अब अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार अध्ययन योजना बनाकर तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें