फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAI WR Jobs: इंजीनियरिंग में है डिग्री या डिप्लोमा? एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिस की भर्ती; जानें स्टाइपेंड

Tue, 04 Aug 2026 01:26 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AAI WR Jobs 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AAI WR Apprentice Recruitment 2026: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के पश्चिमी क्षेत्र ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


भर्ती अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों पर कुल 10 अप्रेंटिस पदों पर चयन किया जाएगा। ये पद इंजीनियरिंग के ग्रेजुएट और डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए हैं।

AAI WR Apprentice Recruitment 2026: क्या है आवेदन की शर्तें?

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल/सिविल): इलेक्ट्रिकल या सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। सिविल उम्मीदवारों के लिए AutoCAD का ज्ञान होना फायदेमंद रहेगा।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन): इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन या टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री आवश्यक है।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (कंप्यूटर साइंस/आईटी): कंप्यूटर साइंस या सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल): मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री आवश्यक है।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (ह्यूमन रिसोर्स): किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर और प्रशासनिक कार्यों का ज्ञान होना चाहिए।
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल/सिविल/मैकेनिकल): संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा होना जरूरी है। सिविल ट्रेड के उम्मीदवारों के लिए AutoCAD का ज्ञान अतिरिक्त लाभ देगा।

AAI WR Apprentice Recruitment 2026: कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

प्रशिक्षु श्रेणी कुल मासिक स्टाइपेंड AAI की ओर से सरकार (DBT के माध्यम से)
ग्रेजुएट अप्रेंटिस 15,000 प्रति माह 8,850 6,150
डिप्लोमा अप्रेंटिस 12,000 प्रति माह 6,550 5,450

समझें चयन प्रक्रिया

  • मेरिट के आधार पर चयन: उम्मीदवारों का चयन उनकी डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार: जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए भी बुलाया जा सकता है।
  • मेडिकल फिटनेस जरूरी: चयनित उम्मीदवारों को सरकारी या सरकारी उपक्रम के अधिकृत डॉक्टर से मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
  • पुलिस सत्यापन: उम्मीदवारों को अपने स्थानीय क्षेत्र का पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र भी देना होगा।
  • ईमेल से मिलेगी सूचना: इंटरव्यू या दस्तावेज सत्यापन की जानकारी केवल उम्मीदवार के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, प्रमाणपत्र और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचने के बाद सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें