आवेदन की तारीख क्या है?
यूपीएसएसएससी ने इस भर्ती की अधिसूचना 3 सितंबर 2026 को जारी की थी। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 सितंबर से शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 28 सितंबर तक का समय है। वहीं, शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की सुविधा 5 अक्तूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
| प्रक्रिया |
तारीख |
| अधिसूचना जारी |
3 सितंबर 2026 |
| आवेदन शुरू |
7 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख |
28 सितंबर 2026 |
| शुल्क समायोजन और संशोधन की अंतिम तारीख |
5 अक्तूबर 2026 |
कितने पदों पर होगी भर्ती?
यह भर्ती महाधिवक्ता कार्यालय, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के लिए निकाली गई है। आयोग ने इसे विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/2026 के तहत जारी किया है। कुल 12 रिक्तियों में 11 पद कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के हैं, जबकि एक पद सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का है।
| पद का नाम |
पदों की संख्या |
योग्यता |
| कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए |
11 |
स्नातक + कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र + 3 वर्ष का अनुभव + यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 |
| सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर |
1 |
स्नातक + कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र + 2 वर्ष का अनुभव + यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 |
कितनी उम्र वाले अभ्यर्थी पात्र हैं?
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन के लिए क्या प्रक्रिया होगी?
भर्ती में चयन से पहले अभ्यर्थियों की छंटनी यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इस तरह चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे-
- यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
कितना वेतन मिलेगा?
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार पे लेवल-2 से पे लेवल-4 के तहत वेतन मिलेगा। इन पदों के लिए वेतनमान 19,900 रुपये से 81,100 रुपये तक निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क कितना है?
यूपीएसएसएससी ने इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये आवेदन/प्रसंस्करण शुल्क तय किया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
यूपीएसएसएससी कंप्यूटर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय पीईटी 2025 की पंजीकरण संख्या की जरूरत होगी। आवेदन की प्रक्रिया इस तरह पूरी की जा सकती है-
- सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘लाइव विज्ञापन’ सेक्शन खोलें।
- यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 पंजीकरण संख्या के जरिए ओटीपी या व्यक्तिगत विवरण से लॉगिन करें।
- आवेदन किए जाने वाले पद का चयन करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी की पुष्टि करें।
- पीईटी 2025 से स्वतः भरी गई व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर को जांच लें।
- नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए 25 रुपये शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा कर दें।
- जमा किए गए आवेदन पेज का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।