फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: ऑडिटर-असिस्टेंट अकाउंटेंट पदों के लिए DV की तारीखें घोषित, 1712 उम्मीदवार होंगे शामिल; 530 पदों पर चयन

Wed, 23 Jul 2025 12:25 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार


UPSSSC DV Schedule: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों की भर्ती 2024 के लिए दस्तावेज सत्यापन की तारीखें घोषित कर दी हैं। यह प्रक्रिया 1 से 7 अगस्त तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर (लेखा परीक्षक) एवं सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) पदों की भर्ती 2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की अधिसूचना के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 1 से 7 अगस्त 2025 तक दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10:00 बजे और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन

इस प्रक्रिया के लिए कुल 1712 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना Document Verification Letter और अन्य आवश्यक प्रपत्र डाउनलोड कर निर्धारित तिथि, समय और दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 530 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 529 ऑडिटर पदों के लिए और 1 सहायक लेखाकार के लिए हैं।
विज्ञापन

जरूरी दस्तावेजों के साथ तय तारीख पर पहुंचें

आयोग द्वारा अर्हता/अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के Document Verification Letter और अन्य चार जरूरी फॉर्म आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।  

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन अभ्यर्थियों को इन सभी दस्तावेजों की प्रिंट कॉपी, साथ ही अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों, आरक्षण से संबंधित दस्तावेज, आयु में छूट (यदि हो) से जुड़े प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, तथा एक फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) की असली कॉपी और खुद के साइन की हुई फोटोकॉपी साथ लेकर आना होगा।

दस्तावेज परीक्षण में अनुपस्थित होने पर क्या होगा?

आयोग ने स्पष्ट किया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की निर्धारित तिथि और समय का सख्ती से पालन करें। यदि कोई अभ्यर्थी किसी उचित कारण से तय तारीख को उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उसे एक और मौका केवल उसी स्थिति में मिलेगा जब वह 7 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक आयोग कार्यालय में लिखित रूप से सूचना देगा।

ऐसी स्थिति में उसे उसी दिन द्वितीय पाली (1:30 बजे दोपहर) में दस्तावेज परीक्षण में भाग लेने की अनुमति दी जा सकती है। ध्यान रहे, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें