फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC MVI Exam 2025: बीपीएससी मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती की तारीख घोषित, अगस्त में होगी परीक्षा; देखें शेड्यूल

Wed, 23 Jul 2025 11:26 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC MVI Exam Date 2025: बीपीएससी ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 9 और 10 अगस्त को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC MVI Exam 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 9 और 10 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। बीपीएससी ने यह परीक्षा राज्य के परिवहन विभाग के अंतर्गत विज्ञापन संख्या 41/2025 के तहत निकाली गई भर्ती के लिए आयोजित की है।

एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

यह भर्ती अभियान मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 28 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। यह पद बिहार सरकार के परिवहन विभाग में हैं। बीपीएससी ने जानकारी दी है कि परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

जानें कब और किस समय होगी परीक्षा

बीपीएससी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) परीक्षा दो दिन यानी 9 और 10 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। 9 अगस्त (शनिवार) को परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं 10 अगस्त (रविवार) को परीक्षा केवल एक शिफ्ट में होगी, जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें ताकि बिना किसी बाधा के परीक्षा में शामिल हो सकें।
 
तारीख दिन शिफ्ट समय
9 अगस्त 2025 शनिवार पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे
9 अगस्त 2025 शनिवार दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे
10 अगस्त 2025 रविवार केवल एक शिफ्ट सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतनमान

इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को मोटर वाहन निरीक्षक (Motor Vehicle Inspector) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए वेतनमान लेवल-6 निर्धारित किया गया है, जो कि सरकारी वेतनमान संरचना के अनुरूप होगा। चयनित अभ्यर्थियों को मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा तीन विषयों पर आधारित होगी:
  • सामान्य अध्ययन- 100 अंक
  • ऑटोमोबाइल या यांत्रिक अभियंत्रण- 100 अंक
  • मोटर वाहन नियमावली और अधिनियम- 100 अंक
हर पेपर वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय (MCQ) होगा, जिसमें 2 घंटे का समय मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें