फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC ASO Mains: यूपी एएसओ मेन्स के लिए 1565 उम्मीदवार चयनित; क्या है अगला चरण? जानें यहां

Sun, 28 Jun 2026 11:46 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC ASO Mains Result OUT: यूपीएसएसएससी ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के लिए शॉर्टलिस्टिंग रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परिणाम कुल 1,565 रिक्तियों के लिए घोषित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा का शॉर्टलिस्टिंग रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं।

1,565 पदों पर होगी भर्ती

यूपीएसएसएससी ने एएसओ मेन्स परीक्षा 2026 का शॉर्टलिस्टिंग रिजल्ट 27 जून 2026 को जारी किया था। इस परिणाम के साथ सफल अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल हो सकेंगे। यह भर्ती अभियान कुल 1,565 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जो पहले घोषित 929 पदों से काफी अधिक हैं। यूपी पीईटी 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आयोग द्वारा आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।

21 अप्रैल से शुरू हुए आवेदन

इस भर्ती के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (ASO) और सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) के कुल 1,565 पदों पर भर्ती के लिए 21 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को भरा जाना है।

आयोग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में शून्य या उससे कम तथा नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सूची से बाहर कर दिया गया। इसके बाद PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उपलब्धता की सीमा तक अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

यूपीएसएसएससी एएसओ/एआरओ भर्ती में चयन प्रक्रिया की शुरुआत यूपी पीईटी 2025 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग से होती है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। सभी चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

शॉर्टलिस्टिंग परिणाम जारी होने के बाद पात्र उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें