फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO ISTRAC: इसरो में टेक्निकल, साइंटिफिक और सपोर्ट स्टाफ की भर्ती, 44900 तक सैलरी; जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sat, 27 Jun 2026 05:18 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ISRO ISTRAC Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने टेक्निकल, साइंटिफिक और सपोर्ट स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
ISRO ISTRAC Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने विज्ञापन संख्या ISTRAC:02:2026 के तहत कई तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन 27 जून 2026 को, यानी आज जारी किया गया और आज ही सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई।

विज्ञापन

 

शुरू में नियुक्ति अस्थाई रहेगी: कहां होगी पोस्टिंग?

इस भर्ती के जरिए टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए, टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए के पद भरे जाएंगे। संगठन के अनुसार फिलहाल नियुक्तियां अस्थायी होंगी, लेकिन इन पदों के आगे भी जारी रहने की संभावना है। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग संगठन की जरूरत के अनुसार देश में कहीं भी की जा सकती है।

नोट करें आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 27 जून 2026 (सुबह 10 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे)

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

टेक्निकल असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए
  • आवेदन शुल्क : 250 रुपये
  • प्रोसेसिंग शुल्क : 500 रुपये
  • कुल शुल्क : 750 रुपये

टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए पदों के लिए
  • आवेदन शुल्क : 100 रुपये
  • प्रोसेसिंग शुल्क : 400 रुपये
  • कुल शुल्क : 500 रुपये

जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होंगे, उन्हें प्रोसेसिंग शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 26 रिक्तियां भरी जाएंगी।
  • टेक्नीशियन-बी (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) : 8 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 6 पद
  • साइंटिफिक असिस्टेंट (कंप्यूटर साइंस) : 4 पद
  • कुक-ए : 2 पद
  • टेक्नीशियन-बी (कारपेंटर) : 1 पद
  • ड्राफ्ट्समैन-बी (सिविल) : 1 पद
  • ड्राफ्ट्समैन-बी (मैकेनिकल) : 1 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल) : 1 पद
  • साइंटिफिक असिस्टेंट (मैथमेटिक्स) : 1 पद
  • लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए : 1 पद
 

कितनी उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 20 जुलाई 2026 तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन करने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी?

पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, प्रथम श्रेणी बीएससी, स्नातक, लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री या संबंधित योग्यता होनी चाहिए। कुक-ए पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ संबंधित कार्य अनुभव भी आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • जहां लागू हो, वहां स्किल टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण
ISRO ISTRAC Recruitment 2026 Notification - PDF
विज्ञापन

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखें। साथ ही भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भी अपने पास अवश्य रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें