फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result: UPSSSC ने जारी किया एएनएम भर्ती का रिजल्ट, 17 हजार उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

Fri, 27 May 2022 12:59 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC ANM Results 2022 Out: यूपीएसएसएससी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला मुख्य परीक्षा 2022 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। 
विज्ञापन
UPSSSC ANM Results 2022 Out - फोटो : source
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC ANM Results 2022 Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एएनएम भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला मुख्य परीक्षा 2022 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवार को अपना परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एएनएम भर्ती के अगले दौर यानी साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए कुल 17,713 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा में 18,281 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था और उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य करार दिया था। मेन्स परीक्षा में कुल 100 प्रश्न शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक में एक अंक था। गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंक काटे गए।

आठ मई को आयोजित की गई थी परीक्षा, 9212 रिक्तियों पर होगी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)  की ओर से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम भर्ती मुख्य परीक्षा आठ मई, 2022 को आयोजित की गई थी। UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कुल 9212 रिक्तियों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान चला रहा है। पिछले साल दिसंबर में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन

UPSSSC ANM Results डाउनलोड करने के चरण

जिन उम्मीदवारों ने यूपी एएनएम भर्ती मुख्य परीक्षा 2022 में भाग लिया था, उन्हें रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल निर्देशों का पालन करना चाहिए।
  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर परिणाम टैब के अंतर्गत परिणाम देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब विज्ञापन 02-परीक्षा/2021 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) (पीईटी-2021)/01 के तहत परिणाम देखने के लिए लिंक क्लिक करें।
  4. अब अपने लॉगिन विवरण आईडी और पासवर्ड सबमिट करें।
  5. अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और चेक करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें