ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए मौका
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या संबंधित विषयों में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
संबंधित विषयों में कृषि विज्ञान, बागवानी, वानिकी, कृषि इंजीनियरिंग और गृह विज्ञान शामिल हैं। ध्यान रहे कि जिन उम्मीदवारों का सामान्यीकृत पीईटी स्कोर शून्य या नकारात्मक होगा, उन्हें चयन के अगले चरण के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।
आयु सीमा की शर्तें
यूपीएसएसएससी एजीटीए ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 1 जुलाई 2026 तक 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-4 के तहत 25,500 से 81,100 तक का वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया में UPSSSC द्वारा PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।