फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC 2021: राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में किस विषय की होगी अहम भूमिका, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

सार

लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। UPSSSC ने इस परीक्षा का एग्जाम पैटर्न सिलेबस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अनुमान है कि इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों को एक बड़ी सौगात दी जा सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली इस भर्ती में बारहवीं पास केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में कमीशन द्वारा लागू किए गए निर्धारित कटऑफ स्कोर को पूरा करेंगे। बता दें कि UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में ही होनी थी लेकिन कई कारणों से यह एग्जाम अपने तय समय पर पूरा नहीं कराया जा सका। ऐसे में अब इसे जल्द से जल्द पूरा कराए जाने की कोशिश की जा रही है। इस बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE करेंट अफेयर्स वार्षिकी ई-बुक मैगज़ीन- डाउनलोड करें की सहायता ले सकते हैं।  

कब तक जारी किया जा सकता है नोटिफिकेशन : 

यूपीएसएसएससी द्वारा राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 7,882 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
लेखपाल सिलेबस- डाउनलोड करें 
लेखपाल मॉक टेस्ट- एटेम्पट करें 
लेखपाल ऑनलाइन क्लासेज- ज्वाइन करें 

किस विषय की करनी होगी अतिरिक्त तैयारी 

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा 7,882 पदों पर कराई जाने वाली लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान व ग्राम्य समाज एवं विकास से सवाल पूछे जाएंगे। इस एग्जाम में केवल पीईटी में सफल अभ्यर्थियों को ही आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। ऐसे में पीईटी उत्तीर्ण कर चुके कैंडिडेट्स को इस परीक्षा में सफल होने के लिए PET सिलेबस की तुलना में ग्राम्य समाज एवं विकास की अतिरिक्त तैयारी करनी होगी। कई एक्सपर्ट का मानना है कि राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा में इस विषय की अहम भूमिका हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को अन्य विषयों की तैयारी के साथ-साथ इस सब्जेक्ट् की तैयारी भी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।  

डाउनलोड करें साल 2022 की करेंट अफेयर्स मैगजीन

DOWNLOAD Now

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें