फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Roadways Rojgar Mela: मेरठ, आजमगढ़ सहित आठ जिलों में कल लगेगा रोजगार मेला, महिला परिचालकों की होगी भर्ती

Mon, 21 Jul 2025 01:04 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSRTC Conductor Rozgar Mela: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा महिला संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए कल मेरठ, इटावा, आजमगढ़, हरदोई और देवीपाटन जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSRTC Women Conductor Rozgar Mela: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से महिला अभ्यर्थियों के लिए संविदा परिचालक पद पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस कड़ी में कल यानी 22 जुलाई को मेरठ, इटावा, आजमगढ़, हरदोई और देवीपाटन (गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती) जिलों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवारों को नियत स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा, जहां उनका ऑफलाइन सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस क्रम में 25 जुलाई को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा और प्रयागराज में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं के प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।

भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज

महिला परिचालक पद पर रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे, जिनमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, CCC कंप्यूटर प्रमाणपत्र, और यदि उपलब्ध हो तो एनसीसी, एनएसएस, या उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) जैसे अतिरिक्त योग्यता प्रमाणपत्र शामिल हैं। 

इसके अलावा, पासपोर्ट साइज फोटो, सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति एवं उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी भी अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी।

जरूरी पात्रता 

रोजगार मेलों में भाग लेने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं। चयन के लिए अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या कौशल विकास मिशन का सदस्य होना और न्यूनतम योग्यता 12वीं पास जरूरी है। इसके अलावा, NCC 'B' प्रमाण पत्र, NSS, या स्काउट गाइड संस्था का राज्य/राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र रखने वाली महिलाएं भी पात्र होंगी। इन दस्तावेजों के बिना भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास तथा CCC कंप्यूटर प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

विज्ञापन


इसमें अनुबंध के तहत 1800 पदों पर महिला परिचालकों की भर्ती की जा चुकी है। शेष 3200 पदों पर भर्ती हेतु रोजगार मेले का आयोजन परिवहन निगम करने जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें