फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: यूपीएससी ने जारी किया सीडीएस-2 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे डाउनलोड करें

Fri, 22 Oct 2021 07:51 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC: जो उम्मीदवार 14 नवंबर को होने वाले सीडीएस- 2 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं , वह यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
उम्मीदवार यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा-2 2021 (सीडीएस- 2 2021) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 14 नवंबर को होने वाले सीडीएस- 2 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं , वह यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर पर अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर पहुंचना होगा, बिना प्रिंटेड एडमिट कार्ड के उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ए़डमिट कार्ड के साथ ही अपनी एक ओरिजिनल फोटो आईडी भी लानी होगी, जिसके नंबर का जिक्र एडमिट कार्ड में किया गया है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन (बंद कर के भी), पेजर या किसी भी अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस, स्टोरेज डिवाईस, पेन ड्राईव और स्मार्ट वॉच या फिर कैमरा और ब्लूटूथ डिवाईस आदि के लाने पर सख्त मनाही है।   

क्या रहेगा परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न सेंटर्स पर ऑनलाइन मोड में करवाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इंडियन मिलिट्री अकादमी, इंडियन नेवल अकादमी और एयरफोर्स अकादमी के लिए आवेदन किया है, उनसे परीक्षा के प्रश्नपत्र में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित के सवाल पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन 300 अंकों के होंगे। उम्मीदवारों को हर सेक्शन के लिए 3 घंटों का समय दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के लिए आवोदन किया है, उनसे अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी और सवाल प्राथमिक स्तर के होंगे। 
विज्ञापन


यूपीएससी सीडीएस- 2 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। 

2. होम पेज पर e-admit card for Combined Defence Services Examination (II), 2021 के लिंक प क्लिक करें। 

3. डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें,  फिर To Download e-admit card के नीचे दिए गए Click Here के लिंक पर क्लिक करें। 

4. उम्मीदवार सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और पेज के नीचे दिए गए Yes के सेक्शन में क्लिक करें। निर्देशों का एक प्रिंट भी निकलवा लें।

5. मांगी गई जानकारी को भरें।

6. यूपीएससी सीडीएस- 2 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। 

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा को पास कर लेंगे, उन्हें सर्विस सेलेक्शन बोर्ड में  इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। कुल 339 उम्मीदवारों का चयन इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए), इंडियन नेवल अकादमी (आईएलए), एयरफोर्स अकादमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के लिए होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें