संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस के कुल 413 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून में 150 पदों, इंडियन नवल एकेडमी एझिमाला में 45 पदों, एयर फोर्स एकेडमी हैदरबाद में 32 पदों और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में 175 पदों को भरा जाएगा।
निर्धारित पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। निर्धारित पदों पर आयु सीमा के तौर पर न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गयी है (पदानुसार)। इन पदों पर चयनित आवेदकों का वेतनमान कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) के नियमानुसार तय किया जाएगा।