फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2020: संघ लोक सेवा आयोग में नौकरियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sun, 27 Sep 2020 05:40 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग भर्ती 2020
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया आज यानि 27 सितंबर, 2020 से शुरू हो गई है। ये भर्तियां असिस्टेंट इंजीनियर, फोरमेन, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए हो रही हैं। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथि :
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 27 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 15 अक्टूबर, 2020

शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री आवश्यक रूप से होना निर्धारित की गई है। इसके अलावा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें। 

विज्ञापन

पदों का विवरण :
असिस्टेंट इंजीनियर, फोरमेन, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट और स्पेशलिस्ट ग्रेड समेत कई अन्य पद - 42 रिक्त पद

आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई स्लाइड से नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ें। ध्यान रहे किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है। 

आवेदन शुल्क - 
सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर पुरुष उम्मीदवारों के लिए - 25 रुपये
अन्य किसी वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए 10,000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें