फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Vacancy: यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों में निकाली 194 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें यहां

Sun, 24 May 2026 10:10 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने प्रबंधक, सहायक नियंत्रक, वैज्ञानिक, तकनीकी अधिकारी, एसोसिएट प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 194 रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बीएससी, बीटेक/बीई, एमए, एमएससी, एमई/एमटेक और पीजी डिप्लोमा जैसी शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। 
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A एवं ग्रुप B पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 194 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से DGCA, PESO, डाक विभाग, IMD, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रक्षा मंत्रालय, MSME मंत्रालय सहित कई विभागों में चयन किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 12 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

पद जरूरी योग्यता अनुभव
विमानयोग्यता अधिकारी (DGCA) फिजिक्स/मैथ/विमान रखरखाव में ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग + AME लाइसेंस 3 साल विमान रखरखाव
विस्फोटक उप नियंत्रक (PESO) केमिकल इंजीनियरिंग डिग्री / केमिस्ट्री में MSc 3 साल केमिकल/पेट्रोलियम क्षेत्र
प्रबंधक (मेल मोटर सेवा) मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग BTech 3 साल ट्रांसपोर्ट संचालन
कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी (चीनी/तेल) ऑयल टेक्नोलॉजी BTech/BE या शुगर टेक PG Diploma 1 साल अनुभव
जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (केमिकल) केमिकल इंजीनियरिंग में Master 3 साल रिसर्च/इंडस्ट्री
वैज्ञानिक अधिकारी (मैकेनिकल) Physics PG / Mechanical/Metallurgy Degree 1 साल लैब/R&D
उप अधीक्षण पुरातत्व अभियंता (ASI) सिविल इंजीनियरिंग Degree 3 साल सिविल कार्य
एसोसिएट प्रोफेसर (Electrical) BE/BTech + MTech + PhD 5 साल अनुभव
एसोसिएट प्रोफेसर (Mechanical) BE/BTech + MTech + PhD 5 साल अनुभव
व्याख्याता (फारसी) फारसी भाषा में PG 1 साल पढ़ाने/अनुवाद
व्याख्याता (तिब्बती) तिब्बती भाषा में PG 1 साल पढ़ाने/अनुवाद
वैज्ञानिक-B (वायुमंडलीय विज्ञान) संबंधित विषय में PG अनुभव नहीं
वैज्ञानिक-B (मौसम विज्ञान) मैथ/फिजिक्स/मौसम विज्ञान में PG अनुभव नहीं
वैज्ञानिक-B (उपकरण) Electronics/CS/Mechanical इंजीनियरिंग Degree अनुभव नहीं
उप निदेशक (Civil) सिविल इंजीनियरिंग Degree/PG 2–4 साल पोर्ट प्रोजेक्ट
संयुक्त सहायक निदेशक (Police Wireless) Electronics/IT/CS इंजीनियरिंग अनुभव जरूरी नहीं
सहायक कार्यकारी अभियंता (CGWB) इंजीनियरिंग Degree 2 साल अनुभव
खान सुरक्षा उप निदेशक Mining Engineering + प्रमाण पत्र 10 साल खनन अनुभव
सहायक निदेशक Grade-I (Chemistry) Chemistry PG/Chemical Engineering Degree अनुभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹25 आवेदन शुल्क देना होगा, जो कि वापस नहीं किया जाएगा। यह शुल्क वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट या डेबिट कार्ड, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिलाओं को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार या भर्ती परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जैसा कि यूपीएससी द्वारा पद के अनुसार तय किया जाएगा। यदि अधिक संख्या में आवेदन आते हैं तो आयोग शॉर्टलिस्टिंग के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य मानदंडों का उपयोग कर सकता है या लिखित परीक्षा भी आयोजित कर सकता है। केवल साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने का मतलब चयन की गारंटी नहीं है, अंतिम नियुक्ति संबंधित मंत्रालय द्वारा की जाएगी।

आयु सीमा की शर्तें

इस भर्ती के लिए आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है और इसकी गणना 12 जून 2026 तक की जाएगी, जो आवेदन की अंतिम तिथि है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी, जैसे एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलती है। हालांकि, अनारक्षित पदों पर आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यह आयु छूट का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें