संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने चार केंद्रीय सरकारी/जीएनसीटीडी संगठनों में 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी), असिस्टेंट लीगल एडवाइजर, लॉ ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ग्रेड II (कार्डियोलॉजी) के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर 2026 से upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अक्तूबर 2026 शाम 6 बजे तक है।
| पद | कुल पद | आरक्षण |
|---|---|---|
| जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी) | 01 | ओबीसी-01 |
| असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसल (ग्रेड IV, ILS) | 08 | यूआर-04, ईडब्ल्यूएस-01, ओबीसी-02, एससी-01 |
| लॉ ऑफिसर | 03 | अनारक्षित-02, ओबीसी-01 |
| स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल) - कार्डियोलॉजी | 01 | ओबीसी-01 |
| कुल | 13 | - |