फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएफ: अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, आज से दर्ज करें आपत्ति; कब तक खुला रहेगा पोर्टल? जानें

Sat, 26 Sep 2026 11:12 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा 2027 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और उत्तरकुंजी में किसी जवाब को लेकर आपत्ति होने पर तय समय के भीतर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
बीपीएससी की आगामी बहुविकल्पीय परीक्षाओं में अब पांच विकल्प होंगे। कोई विकल्प न चुनने पर अंक कटेंगे - फोटो : Magnific
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु भर्ती 2027 की आंसर की जारी कर दी है। IAF ने 22 और 23 सितंबर 2026 को अग्निवीर वायु पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर अपने लॉगिन के जरिए आंसर की, प्रश्न पत्र और अपने व्यक्तिगत उत्तर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सही और गलत जवाबों की जांच कर सकते हैं। साथ ही, वे अपने संभावित स्कोर का अनुमान भी लगा सकते हैं। अगर किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आज से दर्ज करें आपत्ति?

परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल 26 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से खुलेगा। उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक प्रश्न पत्र या प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी उत्तर को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

उम्मीदवार तय समय के भीतर अपने लॉगिन के जरिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित तारीख और समय के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आंसर शीट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

अग्निवीरवायु की आंसर शीट में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का नाम जैसी जानकारी दी होगी। इसमें परीक्षा में पूछे गए सभी सवाल, उनके विकल्प, उम्मीदवार द्वारा चुना गया जवाब और प्रोविजनल उत्तरकुंजी में दिए गए सही जवाब भी देखे जा सकेंगे। साथ ही, हर सवाल के सामने यह भी बताया जाएगा कि उम्मीदवार का जवाब सही, गलत या अनुत्तरित था।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें उत्तरकुंजी?

  • भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
  • अग्निवीरवायु प्रवेश 02/2027 की उत्तरकुंजी और उत्तर पत्रक के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी यूजर आईडी यानी ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद प्रश्न पत्र, उत्तर पत्रक और उत्तरकुंजी देखें।
  • भविष्य के लिए उत्तरकुंजी डाउनलोड करके सेव कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें