फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी: चार केंद्रीय संगठनों में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, क्या है पदवार योग्यता? जानें चयन प्रक्रिया

Sat, 26 Sep 2026 01:21 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपीएससी ने लॉ ऑफिसर और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी भर्ती 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने चार केंद्रीय सरकारी/जीएनसीटीडी संगठनों में 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी), असिस्टेंट लीगल एडवाइजर, लॉ ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ग्रेड II (कार्डियोलॉजी) के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर 2026 से upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अक्तूबर 2026 शाम 6 बजे तक है।

देखें श्रेणीवार रिक्तियां

पद कुल पद आरक्षण
जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी) 01 ओबीसी-01
असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसल (ग्रेड IV, ILS) 08 यूआर-04, ईडब्ल्यूएस-01, ओबीसी-02, एससी-01
लॉ ऑफिसर 03 अनारक्षित-02, ओबीसी-01
स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल) - कार्डियोलॉजी 01 ओबीसी-01
कुल 13 -
विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें? 

  • जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी): उम्मीदवार के पास साइंस या इंजीनियरिंग में डिग्री और चीनी तकनीक में एसोसिएटशिप या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, चीनी तकनीक के क्षेत्र में 3 साल का पढ़ाने, रिसर्च या सलाह देने का अनुभव या चीनी मिल में मैनेजर स्तर पर 3 साल का काम का अनुभव जरूरी है। केमिस्ट्री में एमएससी या चीनी तकनीक में एमटेक होना अतिरिक्त योग्यता मानी जाएगी।
  • असिस्टेंट लीगल एडवाइजर (ग्रेड IV, इंडियन लीगल सर्विस): इस पद के लिए लॉ की डिग्री जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार के पास न्यायिक सेवा, सरकारी विभाग या कानूनी क्षेत्र में तय अवधि का अनुभव होना चाहिए। लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ 5 साल का पढ़ाने या रिसर्च का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं। वकील के रूप में तय अवधि का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कानून बनाने से जुड़े ड्राफ्ट तैयार करने का अनुभव होने पर प्राथमिकता मिल सकती है।
  • लॉ ऑफिसर: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कानूनी काम का कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है। यह अनुभव वकील के रूप में या किसी सरकारी कार्यालय में कानूनी काम करने का हो सकता है।
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड II जूनियर स्केल (कार्डियोलॉजी): उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री और कार्डियोलॉजी में डीएम या इसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ कार्डियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद 3 साल का काम का अनुभव भी जरूरी है।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 10वीं का प्रमाणपत्र/मार्कशीट, डिग्री या डिप्लोमा, जरूरी अनुभव प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को विकलांगता प्रमाणपत्र और आयु में छूट का लाभ लेने वालों को संबंधित प्रमाणपत्र देना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत उम्मीदवारों को अपने विभाग को आवेदन की जानकारी देने का प्रमाण भी देना होगा। नाम बदला है तो उससे जुड़ा दस्तावेज और हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में दस्तावेज होने पर उसका प्रमाणित अनुवाद भी जमा करना होगा।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

  • उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर या भर्ती परीक्षा (RT/CRT) के बाद इंटरव्यू के जरिए किया जा सकता है।
  • UPSC उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए ज्यादा योग्यता, जरूरी योग्यता से अधिक अनुभव, अतिरिक्त अनुभव या भर्ती परीक्षा जैसे मानदंड अपना सकता है।
  • 100 अंकों के इंटरव्यू में UR के लिए 50, OBC के लिए 45 और SC/ST/PH के लिए 40 अंक जरूरी होंगे।
  • अगर इंटरव्यू से पहले परीक्षा होती है, तो उम्मीदवार को परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में तय न्यूनतम स्तर पूरा करना होगा।
  • RT/CRT आमतौर पर अहमदाबाद, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई समेत देश के कई शहरों में आयोजित की जाएगी।
  • केवल जरूरी योग्यता और अनुभव पूरा करने से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना तय नहीं है। उम्मीदवारों की पात्रता हर चरण में जांची जा सकती है।
  • कुछ आरक्षित पदों पर पर्याप्त योग्य दिव्यांग उम्मीदवार नहीं मिलने पर अनुभव की निर्धारित अवधि में 50 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें