कौन कर सकता है आवेदन?
यूपीएससी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि यह भी पद के अनुसार भिन्न हो सकती है। इसके अतिरिक्त, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला, एससी, एसटी एवं PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “One Time Registration (OTR)” लिंक पर क्लिक करें।
- अब मोबाइल या ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें, डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट कर उसका PDF प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।