50 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन
यूपीएससी भर्ती 2025 में चयन के लिए न्यूनतम अंकों का निर्धारण श्रेणीवार किया गया है। सामान्य वर्ग (UR) और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अंक 50 तय किए गए हैं। वहीं, ओबीसी उम्मीदवारों को चयन के लिए कम से कम 45 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 40 निर्धारित किए गए हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क 25 रुपये
यूपीएससी भर्ती 2025 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये जमा करने होंगे।
महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी तथा पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को शुल्क से पूर्ण छूट दी गई है। भुगतान की सुविधा एसबीआई शाखा, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से उपलब्ध है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप उम्मीदवार upsconline.gov.in पर जाएं।
- भर्ती अनुभाग में उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण संख्या और आवश्यक विवरण भरकर लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र पूरा भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें।