फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका

Sun, 13 Feb 2022 04:11 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर और असिस्टेंट मिनरल इकॉनॉमिस्ट के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
यूपीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर और असिस्टेंट मिनरल इकॉनॉमिस्ट के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 33 हैं।

UPSC Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

असिस्टेंट ऑफिसर के लिए पदों की संख्या- 8
स्टोर ऑफिसर के लिए पदों की संख्या- 11
असिस्टेंट मिनरल इकॉनॉमिस्ट के लिए पदों की संख्या- 14

UPSC Recruitment 2022: 3 मार्च तक करें आवेदन
यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 3 मार्च, 2022 तक निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

UPSC Recruitment 2022: कैसे करें अपना आवेदन?

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. यहां संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

8. अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
यूपीएससी की ओर से इन भर्ती के लिए पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से जरूरी योग्यता को जान सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें