फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी भर्ती की आखिरी तारीख नजदीक, यहां जानें पदों का विवरण और आवेदन का तरीका

Wed, 12 Jan 2022 06:20 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह खबर बेहद अहम है। यूपीएससी भर्ती की आखिरी तारीख नजदीक आ चुकी है। ऐसे में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका चूकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Recruitment ) भर्ती 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह खबर बेहद अहम है। यूपीएससी भर्ती की आखिरी तारीख नजदीक आ चुकी है। ऐसे में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका चूकना नहीं चाहिए। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित 180 से अधिक रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए अब केवल एक दिन शेष है।

विज्ञापन


यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (www.upsc.gov.in) पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर टाइम स्केल, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। उपरोक्त पदों के लिए आवेदन की समय-सीमा 13 जनवरी, 2022 को खत्म हो जाएगी। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सभी महत्वपूर्ण विवरणों की जांच के लिए नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं। 

यूपीएससी भर्ती 2022 की रिक्तियों का विवरण

  1. सहायक आयुक्त : 02 पद 
  2. सहायक अभियंता गुणवत्ता आश्वासन (आयुध-गोला बारूद) : 29 पद 
  3. सहायक अभियंता गुणवत्ता आश्वासन (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 74 पद 
  4. सहायक अभियंता गुणवत्ता आश्वासन (जेनटेक्स) : 54 पद 
  5. जूनियर टाइम स्केल (जेटीएस) : 17 पद 
  6. प्रशासनिक अधिकारी : 09 पद 
  7. सहायक प्रोफेसर : 02 पद 

यूपीएससी भर्ती 2022 में कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार केवल http://www.upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने के लिए आयोग को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं है।

यूपीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022 की अंतिम तिथि

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित 180 से अधिक रिक्तियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in पर विजिट करते रहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें