UPSC Recruitment 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न पदों पर आवेदन निकाले है। इसके तहत मुख्य डिजाइन इंजीनियर, सहायक अभियंता, सहायक पशु चिकित्सा ऑफिसर और डिप्टी सुपरिटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि पूरे देश में लॉकडाउन के कारण आयोग द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को 20 दिन के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।