फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Prelims Result 2025: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित; तुरंत इस लिंक से करें चेक

Wed, 11 Jun 2025 07:08 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Prelims Results 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने आज यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Prelims Results 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

25 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अगर पिछले साल की बात करें तो 13.4 लाख उम्मीदवारों में से केवल 14,627 अभ्यर्थी ही प्रीलिम्स में सफल हो पाए थे। पिछले वर्ष के मुकाबले कट-ऑफ में भी उछाल देखा गया. 2023 में सामान्य वर्ग की कट-ऑफ 75.41 थी, जो 2024 में बढ़कर 87.98 हो गई।

विज्ञापन


14161 उम्मीदवारों ने मारी बाजी; यहां देखें नाम

विज्ञापन


प्रीलिम्स परीक्षा के दो पेपर होते हैं, जिनमें पेपर-2 केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है। यानी कट-ऑफ केवल पेपर-1 (General Studies) के आधार पर तय की जाती है।

UPSC Prelims Cut-Off: पिछले वर्षों में कितनी गई कटऑफ

यूपीएससी प्रीलिम्स कट-ऑफ पिछले साल 75.41 से बढ़कर 87.98 हो गई। पिछले साल प्रीलिम्स के लिए यूपीएससी कट-ऑफ 2022 और 2020 को छोड़कर पिछले सालों की तुलना में सबसे अधिक थी। कट-ऑफ अंक केवल यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर 1 के आधार पर तैयार किए जाएंगे।

सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के नियम-15 के अनुसार पेपर 2 क्वालीफाइंग प्रकृति का था, जिसमें 33% अंक लाने होते हैं। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर 1 के लिए पिछले पांच वर्षों के कट-ऑफ रुझान नीचे दिए गए हैं।

वर्ग 2024 2023 2022 2021 2020
सामान्य 87.98 75.41 88.22 87.54 92.51*
ईडब्ल्यूएस 85.92* 68.02 82.83 80.14 77.55
अन्य पिछड़ा वर्ग 87.28 74.75 87.54 84.85 89.12*
अनुसूचित जाति 79.03* 59.25 74.08 75.41 74.84
अनुसूचित जनजाति 74.23* 47.82 69.35 70.71 68.71
पीडब्ल्यूबीडी-1 69.42* 40.40 49.84 68.02 70.06
पीडब्ल्यूबीडी-2 65.30 47.13 58.59 67.33* 63.94
पीडब्ल्यूबीडी-3 40.56 40.40 40.40 43.09* 40.82
पीडब्ल्यूबीडी-5 40.56 33.68 41.76 45.80* 42.86


उपरोक्त तालिका को देखकर पता चलता है कि सबसे अधिक कटऑफ 2020 में गई थी, जोकि 92.51 थी। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। मुख्य व इंटरव्यू के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

विज्ञापन

कितने पदों पर होगी भर्ती?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक के लिए होती है और हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं।
सेवा कुल पद
IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) 180
IFS (विदेश सेवा) 55
IPS (भारतीय पुलिस सेवा) 150
IA&AS (ऑडिट एंड अकाउंट्स) 28
ICAS (सिविल अकाउंट्स सेवा) 15

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट यहां क्लिक करके देखें...

इस दिन होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा

यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सिविल सेवा 2025 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 979 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं। 

कैसे चेक करें UPSC Prelims Result 2025?

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “What's New” सेक्शन में UPSC Civil Services (Prelims) Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे।
  • Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
  • फाइल को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें